नागपर में अस्पताल के आईसोलेटिड वार्ड से भागे कोरोनावायरस के 5 संदिग्ध मरीज, खोजकर वापस लाए

नई दिल्ली। महाराष्ट के नागपुर में एक अस्पताल से कोरोनोवायरस के पांच संदिग्ध मरीज भाग गए थे और पूरी उनका पता लगाने के लिए पूरे शहर में पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। पुलिस ने सभी मरीजों को पकड़ लिया है। यह सभी मरीज शहर के मायो। जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उनमें से एक मरीज का कोविड 19 का टेस्ट नेगेटिव आया था और अन्य चार की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। एएनआई को नागपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एस सूर्यवंशी ने बताया है कि हमने सभी का पता लगा लिया है और प्रशासन की मदद से उन्हें वापस अस्पताल लेकर आ गए हैं। महाराष्ट्र में दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 19 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं। मंत्री ने राज्य विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, %%शुक्रवार को मुंबई और अहमदनगर से एक-एक मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में से दस पुणे से, चार मुंबई, तीन नागपुर तथा एक-एक ठाणे और अहमदनगर से है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी। दो और लोगों की जांच रिपोर्ट देर रात को आई। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है ।उन्होंने बताया कि अहमदनगर शहर में रहने वाला व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा था और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के जैसे ही लक्षण थे। उन्होंने बताया कि उसके खून के नमने को जांच के लिए भेजा गया, जिसमें देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को मुंबई, ठाणे, नवी मंबई. नागपर. पणे और पिंपरीचिंचवड में 30 मार्च तक सिनेमा थिएटरों, जिमखानों, स्विमिंग पल और पाकों को बंद करने का आदेश दिया। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे।